कोरोना पर सख्ती : जमशेदपुर में 19 स्थानों पर फिर से बन रहे चेकपोस्ट
जमशेदपुर–। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए एक बार फिर शहर के चौक-चौराहों पर जांच शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत शहर में एक बार फिर 19 स्थानों पर चेकपोस्ट बनाए जा रहे हैं, जो शुक्रवार तक सक्रिय हो जाएंगे।
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त सूरज कुमार व वरीय पुलिस अधीक्षक एम. तमिल वाणन द्वारा संयुक्त आदेश से जारी आदेश के तहत चेकपोस्ट बनाए जा रहे हैं, जहां दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बल तैनात रहेंगे। इसमें जिलेवासियों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक घरों से बाहर नही निकलें, बुनियादी आवश्यकता की पूर्ति के क्रम में बाहर आने जाने पर शारीरिक दूरी एवं मान्य दिशा- निर्देशों का पालन करें।
इन स्थानों पर बन रहे चेकपोस्ट
मोदी पार्क, परिसदन गोलचक्कर (बिष्टुपुर थाना), साकची गोलचक्कर, बाग-ए-जमशेद चौक, पुराना कोर्ट चौक, साकची थाना के सामने, सागर होटल (साकची थाना), लाल बिङ्क्षल्डग चौक, चाईबासा बस स्टैंड (टाटानगर स्टेशन के पास), करनडीह चौक (परसुडीह थाना), रंग गेट (टाटा पिगमेंट के पास, जुगसलाई ), चेपा पुल (आजादनगर थाना), तीन नंबर चौक (एग्रिको, सीतारामडेरा थाना), संडे मार्केट (बिरसानगर थाना), नीलडीह चौक, लेबर ब्यूरो चौक (टेल्को थाना), जे आर डी टाटा गोलचक्कर (गोलमुरी थाना), अन्ना चौक (गोङ्क्षवदपुर थाना), मानगो बस स्टैंड (सीतारामडेरा थाना)।





More Stories
सीएम योगी आदित्यनाथ के कोविड संक्रमण पर निर्देश-
कोविड संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में, बनाए रखें सतर्कता व सावधानी: मुख्यमंत्री
मॉक ड्रिल करके देखी गयी, कोविड संक्रमण से निपटने की तैयारी-