April 15, 2026

जमशेदपुर में बुधवार को नौ कोरोना पॉजिटिव मिले

Spread the love

जमशेदपुर में बुधवार को नौ कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। बुधवार को जमशेदपुर स्थित महात्‍मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज स्थित वायरोलोजी लैब में कुल नौ नमूने कोरोना पॉजिटिव निकले। गोविंदपुर के एक परिवार के तीन सदस्‍य कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। बाद में उसी परिवार के तीन और सदस्‍यों की‍ रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। इनमें एक ढाई साल का बच्‍चा भी शामिल है। उधर सरायकेला में एक कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।
एक गोलमुरी की महिला भी संक्रमित पाई गई है। बताया जाता है कि गोलमुरी की महिला को उसका पति मुंबई से लेकर आया था। उसे छोड़कर वापस मुंबई लौट चुका है। परिवार की ट्रैवेल हिस्‍ट्री खंगाली जा रही है। साथ ही संबंधित इलाके को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है। छह गोविदंपुर, एक टुइलाडुंगी, एक-एक मानगो व गोलमुरी के  बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए पांच मरीजों में से छह गोविंदपुर के रहनेवाले हैं। एक मरीज टुइलाडुंगरी का रहनेवाला है जबकि गोलमुरी व मानगो के एक-एक संक्रमित हैं। संक्रमित पाए गए मरीजों में दो पहले से एमजीएम अस्‍पताल में भर्ती थे। विगत तीन मई को दूसरे राज्‍य से आए थे। इन्‍हें 14 मई तक होम क्‍वारंटाइन में रखा गया था। सर्विलांस टीम ने 15 मई को इनलोगों को एमजीएम अस्‍पताल शिफ़ट कर दिया था। कोरोना संक्रमित होने का संदेह होने पर उन्‍हें मंगलवार को ही टीएमएच भेज भी दिया गया था। नमूना एकत्रित कर जाचं के लिए भेजा गया था। अब बुधवार को आई रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। गोविंदपुर के एक परिवार के तीन लोग पहले संक्रमित पाए गए थे। पूरे परिवार के सदस्‍यों की जांच की गई तो तीन और सदस्‍य कोरोना पॉजिटिव निकले। इनमें एक ढाई साल का बच्‍चा भी है।