November 8, 2026

जन प्रतिनिधियों को जो अधिकारी इस बार हल्के में लिया वह गया-

Spread the love

*जन प्रतिनिधियों को जो अधिकारी इस बार हल्के में लिया वह गया..*

 

 

लखनऊ: क्या केंद्र के मंत्र से बदला सीएम योगी का मिजाज? नाम न छापने की शर्त पर एक विधायक ने कहा कि पहले मुख्यमंत्री से मिलना बहुत मुश्किल था इसलिए कई विधायकों ने तो वक्त मांगना भी छोड़ दिया था लेकिन इस कार्यकाल में आसानी से वक्त मिल रहा है और उनकी सुनी जा रही है.

 

जानकारी के मुताबिक सांसद विधायक के साथ जिला अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुख तक की बात सुनी जा रही, आलम यह है कि अगर किसी अधिकारी के खिलाफ कोई जनप्रतिनिधि भ्रष्टाचार की शिकायत कर रहा है तो उस पर बिना देरी जांच हो रही है. औरैया डीएम सुनील वर्मा का निलंबन इसका ताजा उदाहरण है.