अपने जन्मदिन पर काशी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार की देर शाम बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में हाजिरी लगाने पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री इस समय अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी में हैं। इसी क्रम में उन्होंने रोहनिया ब्लाक के नरउर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के संग अपना जन्मदिन मनाया, तो वहीं डीएलडब्लू में वाराणसी के विकास को लेकर अफसरों द्वारा तैयार प्रजेंटेशन को भी देखा। इसके बाद प्रधानमंत्री का काफिला डीएलडब्लू से निकलकर सीधे श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचा। जहां उनका स्वागत काशी की जनता ने पारम्परिक उद्घोष हर हर महादेव से किया। प्रधानमंत्री ने काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ का षडोषपचार विधि से पूजन किया और देश की तरक्की के प्रार्थना की। वहीं पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मंगलवार सुबह 10 बजे बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के एम्पीथियेटर ग्राउंड में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इस दौरान वो कई योजनाओं को काशी को समर्पित भी करेंगे। *जब अचानक मंडुआडीह स्टेशन पहुंचे पीएम मोदी, प्लेटफॉर्म पर घूमकर किया निरीक्षण* अपने दो दिसवीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार शाम अचानक मंडुआडीह रेलवे स्टेशन पहुंच गये। अचानक अपने बीच प्रधानमंत्री को देख स्टेशन पर मौजूद यात्री भी फूले नहीं समाये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस दौरान विभिन्न प्लेटफॉर्म पर घूम-घूमकर व्यवस्था और यहां हो रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। बता दें कि पूर्वोत्तर रेलवे के बड़े टर्मिनल स्टेशन के तौर पर डेवलप किये जा रहे मंडुआडीह स्टेशन का काया पलट मोदी सरकार के दौरान हो गया है। वहीं अब स्टेशन परिसर का बड़े पैमाने पर विस्तारीकरण किया जा रहा है। हाल ही में पूर्वोत्तर रेलवे के बडे अधिकारियों ने भी मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का दौरा करते हुए ये संदेश दे दिया था कि प्रधानमंत्री अपने अगले दौरे के वक्त यहां आ सकते हैं। इधर सोमवार रात अचानक मंडुआडीह स्टेशन पहुंचे पीएम मोदी और प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्टेशन के विभिन्न हिस्सों में जाकर वहां का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने तकरबीन सभी प्लेटफॉर्म को चेक किया। पीएम ने इस दौरान स्वचलित सीढियां और सुंदरीकरण के लिये लगायी गयी लाइटिंग का भी निरीक्षण किया तथा रेलवे के अधिकारियों को विशेष निर्देश दिया। वहीं प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री भी गदगद हो गये। पीएम ने सभी यात्रियों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। यह भी बता दें कि मुगलसराय का नाम बदलकर पं दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन होने के बाद अब मंडुआडीह स्टेशन को भी नया नाम देने की सुगबुगाहट तेज हो गयी है। कहा जा रहा है कि बेहद भव्य रूप में तैयार हो रहे इस रेलवे स्टेशन को जल्द ही नया नाम ”बनारस” दिया जायेगा। यह भी बता दें कि देश के विभिन्न हिस्सों के लिये मंडुआडीह से ट्रेने संचालित हो रही हैं। बताते चले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 68वां जन्मदिन अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मनाने के लिये आये हुए है, जहां उन्होंने इस दौरान स्कूली बच्चों से मुलाकात की। वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर शाम को पहुंचे प्रधानमंत्री ने सबसे पहले नरउर स्थित प्राइमरी स्कूल में बच्चों से मुलाकात की और उनसे विभिन्न मामलों पर बात की। इससे पहले बच्चों से उन्होंने कहा कि वे निडर बनें और सवाल पूछने में कभी ना घबराएं। डर दूर करने के लिए उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का उदाहरण देते हुए बताया कि गांधी जी जब छोटे थे तो वे डरते थे, तब उनकी मां ने बताया कि तुम राम का नाम लो। मोदी ने बच्चों से विभिन्न विषयों पर बात की और उन्हें खेल की आवश्यकता के बारे में भी बताया। उन्होंने बच्चों से कहा कि खेल भी बहुत जरूरी है। जिंदगी में विभिन्न क्षमताओं को आत्म सात करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे हमेशा काम आती हैं। अपने बीच प्रधानमंत्री को पाकर खुश नजर आ रहे बच्चों ने कहा कि मोदी ‘काका’ ने उनसे कहा है कि ‘खेलोगे तो खिलोगे। प्रधानमंत्री ने उन्हें मेहनत करके आगे बढ़ने की नसीहत दी और कहा कि जिंदगी में आने वाले परेशानियों से कभी ना घबराएं





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-