June 17, 2026

जन्म दिन के अवसर पर युवक ने दे दी जान-

Spread the love

*जन्म दिन के अवसर पर युवक ने दे दी जान*

 

वाराणसी आदमपुर के थानां क्षेत्र के मालवीय पुल से एक युवक ने गंगा में कूद कर दे दी जान। बताया जाता कि आकाश यादव 22 वर्षिय निवासी नाटी इमली अपने दोस्त अनीश यादव के साथ केटीएम बाइक से मॉलवीय पुल पर शनिवार की सायंकाल पहुचा यह कहकर अपने मित्र से कि हम पुल की रेलिंग पर चढ़ रहे तुम हमारी फ़ोटो खींचो और वह देखते ही देखते गंगा नदी में कूद गया।इस बात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुचे उसके पिता जितेंद्र यादव ने बताया कि वह उनके परिवार का इकलौता चिराग था। और बीकॉम तृतीय वर्ष का छात्र था। आज उसका जन्म दिन भी था।सुबह ही घर से दो हजार लेकर अपने चाचा से मिलने डीएल डब्लू गया था। वही दूसरी तरफ आदमपुर पुलिस एनडी आर एफ की मदद से उसकी लाश को काफी खोजबीन कराया जो मगर अभी तक नही मिला।