*जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर*
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-02
गोरखपुर 30 मार्च, 2022: पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विभिन्न खेलों में अविस्मरणीय प्रदर्शन किया हैं। इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए गत सप्ताह राष्ट्रीय खेलों में पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और पदक जीते।
भारतीय रेल की महिला हॉकी टीम ने नई दिल्ली में आयोजित हाकी इंडिया अन्तर विभागीय सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप-2022 में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। पूर्वोत्तर रेलवे की हॉकी खिलाड़ी स्वाति एवं काजल ने भारतीय रेल की टीम प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। भुवनेष्वर में आयोजित सीनियर वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप- 2021-22 में पूनम यादव के बाद वी.एन. ऊषा ने स्वर्ण पदक जीत कर पूर्वोत्तर रेलवे का गौरव बढ़ाया। कोलकाता में सम्पन्न अखिल भारतीय रेल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 10 किमी. दौड़ के महिला वर्ग में डिम्पल सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कोहिमा में सम्पन्न में राष्ट्रीय क्रास कंट्री प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे की एथलीट मंजू यादव ने भारतीय रेल का प्रतिनिधित्व करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
जयपुर में खेली गयी 50वीं सीनियर पुरूष राष्ट्रीय हैण्डबाल प्रतियोगिता में भारतीय रेल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे के 06 खिलाड़ियों एवं 02 आफिसियल ने भारतीय रेल का प्रतिनिधित्व करते हुए पूरी प्रतियोगिता के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय रेल ग्रीको रोमन कुष्ती चैम्पियनशिप-2021-22 में वाराणसी मंडल के रोहित यादव के स्वर्ण, अरविन्द कुमार के रजत तथा बिरेश कुण्डू के कांस्य पदक के फलस्वरूप पूर्वोत्तर रेलवे को प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
पूर्वोत्तर रेलवे की इन उपलब्धियों के लिये सभी कोचों, खिलाड़ियों एवं नरसा के पदाधिकारियों को संरक्षक/नरसा एवं महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री अनुपम शर्मा ने बधाई दी है। पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के कोचों एवं खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है।
*(पंकज कुमार सिंह)*
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-