April 23, 2026

जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी प्रेस विज्ञप्ति –

Spread the love

जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-02
वाराणसी 09 मार्च,2022; पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड जिला संघ वाराणसी के तत्वाधान में आयोजित स्काउट्स एण्ड गाइड की तृतीय जिला रैली का उद्घाटन आज 09 मार्च,2021 को प्रेक्षागृह स्थित स्काउट डेन पर अपराह्न मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी श्री रामाश्रय पाण्डेय द्वारा स्काउट ध्वज फहरा कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा एम एस नबियाल,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(C&W) श्री सत्यप्रकाश श्रीवास्तव,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(O&F) श्री अलोक केशरवानी,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री संजीव शर्मा, स्काउट्स एण्ड गाइड जिला संघ के पदाधिकारीगण एवं स्काउट गाइड बच्चे उपस्थित थे ।
पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एवं गाईड, जिला संघ वाराणसी द्वारा तृतीय जिलास्काउट गाइड रैली के आयोजन के शुभ अवसर पर आये सभी स्काउट गाइड बच्चों एवं स्काउट गाइड जिला पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनायें देते हुए मंडल रेल प्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा की जिला संघ की तृतीय जिला रैली आप सबके लिये अति महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके माध्यम से आपके अन्दर स्काउट गाइड कला के उचित मूल्यांकन एवं नित नये कलाओं से परिचित होने का भरपूर अवसर प्राप्त होता है। बच्चों आप इस अवसर को हाँथ से न जाने दे और अपने स्काउट कला कौशल सम्बन्धी प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर भाग लेवें और किसी भी विषम परिस्थितियों के सामना करने के लिये मानसिक रूप से तैयार रहें, जो कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य है। इस जिला स्काउट गाइड रैली में विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता के साथ ही प्रशिक्षण भी अर्न्तनिहित हैं जो आपके आने वाले भविष्य में विषम परिस्थितियों से लड़ने की योग्यता देगा, जैसे आपदा प्रबन्धन, फायर फायटिंग, प्राथमिक चिकित्सा आदि।
उन्होंने कहा की बच्चों यह संस्था आपके सर्वांगिणविकास के लिये एक प्लेटफार्म का कार्य करती है जिसके माध्यम से आप अपने सपनों को साकार कर सकेंगे ऐसा मेरा विश्वास है। आपका उत्साहव जोश देखकर मुझे भी अपना बचपन याद आ गया, इसी प्रकार आप लोग आपसी प्रेम विश्वास एवं सहयोग के साथ इस शिविर के पांचों दिन आनन्द पूर्वक व्यतीत करें। और यहाँ से वह सब कुछ सीख कर जायें जो आपके प्रशिक्षक आपको सिखाना चाहते हैं। इसी भावना के साथ में आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए जिला आयुक्त स्काउट्स एण्ड गाइड एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(C&W) श्री सत्यप्रकाश श्रीवास्तव ने स्काउट गाइड की इस रैली को बच्चों के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बताया है । उन्होंने बताया की इस आयोजन के माध्यम से बच्चों में सर्वांगिण विकास किया जायेगा । जिससे यह बच्चे जीवन में कभी भी, कहीं भी विषम परिस्थिति के लिये मानसिक रूप से तैयार होंगे । इस जिला स्तरीय रैली में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है जैसे मार्च पास्ट, नुक्कड़ नाटक, बैकवुड्समैन कुकिंग, शिविर जीवन, आपदा प्रबन्धन, फायर फायटिंग, एक्सटेम्पोर लेक्चर, कैम्प क्राफ्ट एवं विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है जिसके माध्यम से स्काउट गाइड बच्चों के शैक्षणिक, बौद्धिक एवं उनके भीतर के विभिन्न सांस्कृतिक कलाओं को उजागर किया जायेगा। उन्होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन की कामना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया ।
पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एवं गाईड, जिला संघ वाराणसी द्वारा तृतीय जिलास्काउट गाइड की पांच दिवसीय रैली में पूर्वोत्तर रेलवे जिला स्काउट्स एण्ड गाइड जिला संघ के सदस्यों यथा शिविर प्रभारी श्री खुर्शीद अहमद,शिविर संयोजक स्काउट्स श्री असित घोष,शिविर संयोजक गाइड्स श्रीमती नाहिद फातिमा, प्रतियोगिता प्रभारी स्काउट श्री नरेंद्र कुमार पाठक,प्रतियोगिता प्रभारी गाइड्स श्रीमती आशा शर्मा,शिविर सचिव श्री अमित कुमार तथा सुरक्षा प्रभारी श्री राजेश तिवारी एवं संदीप कुमार शर्मा द्वारा महत्वपूर्ण दायित्व निभाया जा रहा है ।

अशोक कुमार
जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी