*जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर*
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-01
गोरखपुर, 10 अगस्त, 2022: रेल प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 12226/12225 दिल्ली-आजमगढ़-दिल्ली कैफियात एक्सप्रेस में एक माह के लिये अस्थायी आधार पर शयनयान श्रेणी के एक कोच के स्थान पर वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी का 01 कोच निम्नवत लगाया जायेगा ।
12226/12225 दिल्ली-आजमगढ़-दिल्ली कैफियात एक्सप्रेस में दिल्ली से 10 अगस्त से 09 सितम्बर,2022 तक तथा आजमगढ़ से 11 अगस्त से 10 सितम्बर,2022 तक एक माह के लिये अस्थायी आधार पर शयनयान श्रेणी के एक कोच के स्थान पर वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी का 01 कोच लगाया जायेगा । फलस्वरूप कोच संरचना में परिवर्तन किया जायेगा ।
संशोधित संरचना के अनुसार इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे ।
*(पंकज कुमार सिंह)*
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी
*जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर*
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-02
गोरखपुर, 10 अगस्त, 2022: महाप्रबन्धक श्री अशोक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में 10 अगस्त,2022 को महाप्रबन्धक बैठक कक्ष,गोरखपुर में पूर्वोत्तर रेलवे पर चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबन्धक/लखनऊ, वाराणसी एवं इज्जतनगर तथा शाखाधिकारी उपस्थित थे । बैठक में पूर्वोत्तर रेलवे पर चल रहे सभी नियोजित कार्यों (प्लान्ड वर्क्स) पर विस्तार से चर्चा हुई।
महाप्रबन्धक श्री मिश्र ने यातायात सुविधाओं में विस्तार के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों जैसे- भटनी-पिवकोल बाईपास लाइन, ऐशबाग-मानकनगर बाईपास लाइन, सैटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित हो रहे गोरखपुर कैण्ट स्टेशन, छपरा जंक्शन के द्वितीय प्रवेश द्वार, कुसुम्ही यार्ड के माडिफिकेशन आदि कार्य पर चर्चा करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण किये जांय ।
महाप्रबन्धक ने बैठक के दौरान रेल संरक्षा के सुदृढ़ीकरण हेतु किये जा रहे कार्यों के अन्तर्गत उनके उन्नयन तथा समपार लॉज में प्रसाधन की व्यवस्था, समपार फाटकों के विद्युतीकरण तथा समपार फाटकों को आर.यू.बी./आर.ओ.बी. के माध्यम से बन्द करने पर भी विस्तार से चर्चा करते हुये इन कार्यों को अतिशीघ्र सम्पादित किये जाने का निर्देश दिया । बैठक में सड़क उपरिगामी पुल, सड़क अधोगामी पुल एवं सीमित ऊँचाई के सब-वे (आर.ओ.बी., आर.यू.बी., एल.एच.एस.) के निर्माण, पुलों के पुर्ननिर्माण, वाक-वे के प्रावधान सहित सिगनल एवं विद्युत सम्बन्धी चल रहे कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके साथ ही मालगोदामों में सुधार, उन्नत यात्री सुविधाओं के प्रावधान तथा रेलवे आवासों की मरम्मत आदि विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई तथा महाप्रबन्धक श्री मिश्र ने सम्बन्धित अधिकारियों को अनेक व्यवहारिक सुझाव दिये, जिससे इन कार्यों को सुगमतापूर्वक पूरी गुणवत्ता के साथ सम्पन्न किया जा सके।
बैठक में सभी प्रमुख विभागाध्यक्षों ने चल रही परियोजनाओं के परिप्रेक्ष्य में अपने सुझाव दिये। बैठक का संचालन प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री चन्द्र प्रकाश गुप्ता ने किया ।
*(पंकज कुमार सिंह)*
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी
*जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर*
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-03
गोरखपुर 10 अगस्त, 2022ः रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में 09 अगस्त, 2022 को रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस, गाजीपुर सिटी तथा अपराध आसूचना शाखा, वाराणसी द्वारा संयुक्त रूप से यात्री संबंधी अपराध की रोकथाम हेतु रात्रि गश्त के दौरान मुखबीर की सूचना पर प्लेटफार्म सं. 01 से 28 एवं 29 वर्ष के दो शातिर चोरांें को यात्रियों से चोरी किये गये 08 अदद एण्ड्रायड मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।
09 अगस्त, 2022 को रेलवे सुरक्षा बल, नकहा जंगल द्वारा मुखबीर की सूचना पर उस्का बाजार स्थित एक दुकान से व्यक्तिगत आईडी पर बने 11 अदद ई-टिकटों के साथ दुकान के संचालक को रेलवे ई-टिकटो के अवैध कारोबार में संलिप्त पाकर गिरफ्तार किया गया। 08 अगस्त, 2022 को रेलवे सुरक्षा बल, लखनऊ सिटी एवं ऐशबाग द्वारा मुखबीर की सूचना पर ऐशबाग के सर्कुलेटिंग एरिया से एक व्यक्ति को रेलवे टिकटो के कारोबार में संलिप्त पाकर गिरफ्तार किया गया।
09 अगस्त, 2022 को रेलवे सुरक्षा बल, बस्ती को प्लेटफार्म सं. 01 पर 17 वर्ष की एक लड़की लावारिस हालत में मिली, जिसे चाइल्ड लाइन, बस्ती को सुपुर्द किया गया।
09 अगस्त, 2022 को रेलवे सुरक्षा बल एवं अपराध आसूचना शाखा, छपरा द्वारा गाड़ी सं. 13106 से यात्री का छूटा हुआ एक बैग बरामद कर छपरा पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया । 08 अगस्त, 2022 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, छपरा द्वारा यात्री का छूटा हुआ एक बैग बरामद कर छपरा पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया ।
*पंकज कुमार सिंह*
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी




More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-