*जनसम्पर्क विभाग,पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी*
प्रेस विज्ञप्ति संख्या 02
वाराणसी 16 मार्च, 2022; वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री संजीव शर्मा के निर्देशन एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी श्री जंगबाहादुर राम के नेतृत्व में वाराणसी को केंद्र बिंदु बनाकर आज वाराणसी सिटी- औड़िहार खंड एवं औड़िहार-बलिया खंड पर बस रेड तथा सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टिकट जाँच टीम के सदस्यों द्वारा गोरखपुर इंटर सिटी एक्सप्रेस,स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस,भटनी-वाराणसी सिटी पैसेंजर, बलिया-वाराणसी पैसेंजर,दादर एक्सप्रेस,कृषक एक्सप्रेस,साबरमती,इंटरसिटी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में सघन टिकट चेकिंग की गई । जिसमें 26 बिना टिकट लोगों को जुर्माना न अदा करने के कारण टीटी एवं आरपीएफ की टीम ने पकड़कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। इसी क्रम में जाँच टीम द्वारा कुल 135 बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों से पेनाल्टी एवं अतिरिक्त अर्थदंड के रूप में कुल ₹51840 रेल राजस्व प्राप्त हुआ ।
आज सुबह से वाराणसी सिटी एवं औड़िहार स्टेशनों को आधार बनाकर की गई मजिस्ट्रेट चेकिंग एवं बस रेड अभियान के दौरान बुकिंग काउंटर से जहाँ प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री बढ़ी वहीं जनरल टिकट काउंटर पर सवारी गाड़ी से यात्रा करने वाले यात्री लम्बी लाइन में लगाकर टिकट लेने के लिए प्रतीक्षा करते देखे गये एवं टिकट लेकर के ही अपनी यात्रा आरम्भ करते देखे गए । सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री जंगबाहादुर राम की जाँच टीम में 14 टिकट निरीक्षकों समेत 07 रेलवे सुरक्षा बल के जवान शामिल थे ।
वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक श्री संजीव शर्मा ने आम यात्रियों से अपील की है कि यात्री अपनी यात्रा के दौरान स्टेशन अथवा ट्रेनों में साफ-सफाई का ध्यान देवें ,मास्क लगायें,कोरोना नियमों का पालन करें और उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें ।
*अशोक कुमार*
जन सम्पर्क अधिकारी, वाराणसी





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ