October 12, 2026

जनपद-सुलतानपुर द्वारा जनपद की विभिन्न मस्जिदों का भ्रमण कर, माहे रमजान की अलविदा जुमा को कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार सकुशल सम्पन्न कराया गया- अजय मिश्रा

Spread the love

*जनपद सुल्तानपुर*

 

आज दिनांक-07.05.2021 को जिलाधिकारी जनपद-सुलतानपुर व पुलिस अधीक्षक जनपद-सुलतानपुर द्वारा जनपद की विभिन्न मस्जिदों का भ्रमण कर *माहे रमजान की अलविदा जुमा को कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार सकुशल सम्पन्न कराया गया* व पैदल भ्रमण कर लाकडाँउन की स्थिति का जायजा लिया गया । महोदय द्वारा स्वयं आने-जाने वाले व्यक्तियों के मास्क की चेकिंग कर घर से बाहर निकलने का कारण पूछा गया व लाउड हेलर के माध्यम से लोगों से अपील की गयी कि कोरोना को हराने के लिए “टेस्ट,ट्रेस,ट्रीट” की रणनीति के अनुसार कार्य जारी है । आप सब का सहयोग एवं भागीदारी ही मानवता की इस लड़ाई में निर्णायक सिद्ध होगी । आप लोग अपने घरों में रहकर कोविड-19 गाइडलाइन का अक्षरशः पालन करें । अनावश्यक रुप से अपने घरों के बाहर न निकलें अपने हाथों को साबुन से धोते रहें मास्क का नियमित प्रयोग करें।