October 27, 2026

जनपद प्रतापगढ़ पुलिस का सराहनीय कार्य- अजय मिश्रा

Spread the love

*जनपद प्रतापगढ़ पुलिस का सराहनीय कार्य*

 

आज दिनांक 13.09.2021 की रात्रि में थाना महेशगंज क्षेत्र के दो आरक्षियों राहुल कुमार व युवराज सिंह द्वारा थानाक्षेत्र में रात्रि गस्त की जा रही थी। गस्त के दौरान देखा कि सड़क किनारे सूनसान जगह पर सब्जी से भरी एक पिकअप गाड़ी नंबर यूपी 72 एटी 4194 जिसका टायर पंचर था, वहां पर कोई लाइट की सुविधा नहीं थी, दोनों आरक्षी वहां पहुंचे, वहां पर देखा कि ड्राइवर अकेला है ड्राइवर की सुरक्षा व वाहन की सुरक्षा हेतु टार्च जलाकर पिकअप का टायर बदलवाने में सहयोग कर रहे थे, उसी दौरान पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री सतपाल अंतिल थाना हथिगवा क्षेत्र से भ्रमण करते हुए आ रहे थे, जिस स्थान पर पिकअप गाड़ी खराब खड़ी हुई थी वहां पर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा रुक कर पिकअप ड्राइवर व दोनो आरक्षियों से बातचीत की गई सिपाहियों के कार्य एवं ड्यूटी में सतर्कता देखकर @satpal_IPS द्वारा खुश होकर दोनों आरक्षियों को 5000-5000/-रु0 का पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

 

*सोशल मीडिया सेल*

प्रतापगढ़