*✓जनपद पुलिस व उड़नदस्ता टीम की बड़ी सफलता*
*✓भदोही पुलिस एवं उड़नदस्ता टीम द्वारा अब तक कुल ₹22,10,500/- (रुपए बाईस लाख दस हजार पांच सौ) कैश बरामद*
*✓जनपदीय पुलिस द्वारा बॉर्डर पॉइंटों व मुख्य स्थानों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, अवैध प्रचार सामग्री एवं कैश ले जा रहे वाहनों की, की जा रही सघन चेकिंग*
विधानसभा निर्वाचन वर्ष-2022 को सकुशल व निष्पक्ष संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत डॉ0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में जनपद के बॉर्डर पॉइंटों व मुख्य स्थानों पर बैरियर पॉइंट स्थापित कर पुलिस टीम व प्रशासनिक स्तर पर गठित उड़नदस्ता टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, अवैध प्रचार सामग्री/मादक पदार्थों व वाहनों से कैश परिवहन की सघन चेकिंग की जा रही है ।
1. पुलिस व प्रशासनिक गठित उड़नदस्ता टीम द्वारा दिनांक- 22.01.2022 को थाना गोपीगंज क्षेत्र अंतर्गत चुनाव सम्बन्धी वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चालक के इको स्पोर्ट कार से कुल *₹329000/- (03 लाख 29 हजार रुपये)* कैश बरामद किया गया। बरामद कैश के बारे पूछताछ करने पर सन्तोषजनक जबाब न देने व वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर उक्त कैश को सीज किया गया।
2.पुलिस व प्रशासनिक गठित उड़नदस्ता टीम द्वारा आज दिनांक- 25.01.2022 को सायं दौरान चुनाव सम्बन्धी वाहन चेकिंग थाना भदोही क्षेत्र अंतर्गत रजपुरा चौराहा पर दो वाहनों से क्रमशः ₹3,70,000/- व ₹1,90,000/- कुल धनराशि ₹5,60,000/- (05 लाख 60 हजार रुपये) तथा थाना गोपीगंज क्षेत्र अंतर्गत लालानगर स्थित टोल प्लाजा पर कार से ₹1,80,000/- (01 लाख 80 हजार रुपये) सहित *कुल धनराशि ₹7,40,000/- (07 लाख 40 हजार रुपये)* कैश बरामद किया गया। बरामद कैश के बारे में सन्तोषजनक जबाब न देने व वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर उक्त कैश को सीज किया गया।
3.पुलिस व प्रशासनिक गठित उड़नदस्ता टीम द्वारा आज दिनांक- 27.01.2022 को सायं दौरान चुनाव सम्बन्धी वाहन चेकिंग थाना औराई क्षेत्र अंतर्गत लाला नगर टोल प्लाजा पर एक वाहन कार से कुल *₹100000/- (रुपये एक लाख)* कैश बरामद किया गया। बरामद कैश के बारे में सन्तोषजनक जबाब न देने व वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर उक्त कैश को सीज किया गया।
4.पुलिस व प्रशासनिक गठित उड़नदस्ता टीम द्वारा आज दिनांक- 04.02.2022 को सायं दौरान चुनाव सम्बन्धी वाहन चेकिंग थाना भदोही क्षेत्र अंतर्गत रजपुरा चौराहा पर एक वाहन कार से कुल *₹2,75000/- धनराशि /- (2 लाख पछहत्तर हजार रुपये)* कैश बरामद किया गया। बरामद कैश के बारे में सन्तोषजनक जबाब न देने व वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर उक्त कैश को सीज किया गया।
5.पुलिस व प्रशासनिक गठित उड़नदस्ता टीम द्वारा आज दिनांक- 09.02.2022 को सायं दौरान चुनाव सम्बन्धी वाहन चेकिंग थाना भदोही क्षेत्र अंतर्गत रजपुरा चौराहा पर दो वाहनों से क्रमशः *₹1,91,000/- व ₹87,000/- कुल धनराशि ₹2,78,000/- (रुपये दो लाख अठहत्तर हजार )* कैश बरामद किया गया। बरामद कैश के बारे में सन्तोषजनक जबाब न देने व वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर उक्त कैश को सीज किया गया।
6. पुलिस व प्रशासनिक गठित उड़नदस्ता टीम द्वारा आज दिनांक- 10.02.2022 को सायं दौरान चुनाव सम्बन्धी वाहन चेकिंग थाना भदोही क्षेत्र अंतर्गत रजपुरा चौराहा पर दो वाहनों से क्रमशः *₹4,00,000/- व ₹88,500/- कुल धनराशि ₹4,88,500/- (रुपए चार लाख आठ्ठासी हजार पांच सौ )* कैश बरामद किया गया। बरामद कैश के बारे में सन्तोषजनक जबाब न देने व वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर उक्त कैश को सीज किया गया।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-