June 20, 2026

जनपद की साधन सहकारी समितियों में यूरिया एवं डीएपी खाद की कोई कमी नहीं : डीएम-अभिलाष राम

Spread the love

*जनपद की साधन सहकारी समितियों में यूरिया एवं डीएपी खाद की कोई कमी नहीं – डीएम*

 

 

*चित्रकूट*

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के किसान भाइयों से अपील की है कि जनपद में संचालित साधन सहकारी समितियों में खरीफ अभियान को लेकर उर्वरक की कोई कमी नहीं है, उन्होंने बताया कि कुल 39 साधन सहकारी समितियों कर्वी चकौध परसौंजा शिवरामपुर घुरेटनपुर खोही रसिन भारतपुर इटखरी पहाड़ी उत्तरी एवं दक्षिणी औदहा लोहदा भदेदू सरधुवा विहरवां वरद्बारा हरदौली मऊ वियावल पूरब पताई बरगढ़ गाहुर खंडेहा खप्टिहा मानिकपुर सरैया ऊंचाडीह रामपुर कल्याण गढ किहुंनिया रैपुरा भौंरी रूखमा खुर्द ऐचवारा रामनगर रामपुर बांधी हन्ना बिनैका नांदिन कुर्मियान एवं छीबों में कुल यूरिया खाद की उपलब्धता 2680.655 मैट्रिक टन, डीएपी 720.542 मैट्रिक टन उपलब्ध है इसके अलावा जनपद के लिए यूरिया खाद 1176.7 मैट्रिक टन एवं डीएपी 475 मैट्रिक टन की अतिरिक्त मांग किया गया है उन्होंने कहा कि जनपद में यूरिया व डीएपी खाद की कोई कमी नहीं है किसान भाई अपने अपने क्षेत्र के नजदीकी साधन सहकारी समिति से खाद क्रय कर सकते हैं।जिला प्रशासन की ओर से खाद की समस्या को लेकर किसानों के लिए दो मोबाइल नंबर जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के *कंट्रोल रूम 7839882701 तथा 8090846766* जारी किए गए हैं | खाद की किसी भी प्रकार की समस्या होने पर किसान इन नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे इससे उनकी समस्या का समाधान जल्द किया जा सकेगा किसी भी तरह कृषकों को नकली खाद अथवा बीज बेचा गया या यूरिया के साथ जबरन कोई अन्य उत्पाद थोपा गया तो संबंधित विक्रेता का लाइसेंस रद्द करके उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी । किसान भाईयो से अनुरोध है कि जब भी समितियों पर खाद लेने जाये तो कृपया अपना आधार व खतौनी साथ लेकर जाये और आवश्यकता के अनुसार खाद प्राप्त कर लें। सभी किसान भाई वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों द्वारा बताए गए संस्तुत मात्रा के अनुसार ही उर्वरकों का प्रयोग करें क्योंकि रासायनिक उर्वरक महंगे निवेश हैं और इनके अधिक उपयोग से उत्पादकता पर तथा अन्य पोषक तत्वों की उपयोगिता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

 

*रिपोर्ट अभिलाष राम चित्रकूट*