October 27, 2026

जख्मी को पहुंचाए अस्पताल सरकार देगी इनाम – एम. के राजपूत

Spread the love

जख्मी को पहुंचाए अस्पताल सरकार देगी इनाम

 

देशभर में सड़क हादसों में हर साल हजारों लोग अपनी जान गंवा देते हैं। कई बार तो दुर्घटना के बाद घायल के अस्पताल तक समय पर ना ले जाने की वजह से उनकी मौत हो जाती है। पुलिस कार्रवाई के डर कई बार लोग घायलों को अस्पताल ले जाने में हिचकिचाते हैं, ऐसे में सरकार ने बड़ी पहल की है।

सड़क मंत्रालय सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को गंभीर चोट लगने के एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए नकद इनाम देगा। सरकार का मकसद है लोग इस इनाम से प्रोत्साहित हों और जितना जल्दी हो सके घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाए ताकि उनकी जान बचाई जा सके। जख्मी व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को मिलेगा 5 हजार का नकद इनाम सरकार की इस पहल के तहत घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को 5 हजार रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा। हालांकि ये राशि घायलों को एक घंटे के अंदर हॉस्पिटल पहुंचाने पर दी जाएगी।

पांच साल चलेगी ये योजना

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रधान सचिवों और परिवहन सचिवों को पत्र लिखा है। इस पत्र में कहा कि यह योजना 15 अक्टूबर, 2021 से 31 मार्च, 2026 तक प्रभावी होगी।

मंत्रालय ने ‘नेक मददगार को पुरस्कार देने की योजना’ के लिए दिशानिर्देश जारी किए। मंत्रालय ने कहा कि इस योजना का मकसद आपातकालीन स्थिति में सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने के लिए आम जनता को प्रेरित करना है।

10 सबसे नेक मददगारों को 1 लाख का इनाम

इस योजना के तहत नकद पुरस्कार के साथ एक प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि इस पुरस्कार के अलावा राष्ट्रीय स्तर पर 10 सबसे नेक मददगारों को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

 

मंत्रालय की ओर से एक वेब पोर्टल भी शुरू किया गया है. इसमें जिला प्रशासन की ओर से हर महीने घायलों की मदद करने वाले लोगों की पूरी जानकारी अपलोड की जाएगी। यही नहीं इसके अलावा पुलिस और अस्‍पताल प्रशासन भी इस जानकारी को अपलोड कर सकेंगे। जनहित में जारी

 

 

मयंक कुमार सिंह

चेयरमैन गाजीपुर

उत्तर प्रदेश उपभोक्ता

कल्याण परिषद