रामेश्वर। जंसा थाना क्षेत्र के कतवारूपुर के पास सेवापुरी विधानसभा की स्टैटिक सर्विलांस टीम स्टैटिक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्ति, वाहनों की चेकिंग की जा रही थी ,उसी समय व्यापारी वीर चौरसिया पुत्र रमेशचन्द चौरसिया निवासी आनन्दनगर, अहमदगंज, जनपद भदोही अपने मित्र उमेश यादव के साथ मोटर साइकिल से आ रहे थे जो चेकिंग होता देख बैग लेकर मोटर साइकिल से उतर कर पैदल चलने लगे । एसएसटी टीम द्वारा उनको रोकर जाँच पड़ताल किया गया तो बैग से 8.5 लाख रूपया प्राप्त हुआ । जाँच व पूछताछ के दौरान व्यापारी द्वारा 4.5 लाख रूपये के सम्बन्ध में कोई स्पष्ट संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया तो एसएसटी टीम द्वारा 4.5 लाख रूपये इनकम टैक्स में जमा कराने हेतु कब्जे में ले लिया गया एवं व्यापारी को बताया गया कि इनकम टैक्स में उचित जवाब देकर अपना रूपया वापस करा लेना । व्यापारी को इनकम टैक्स से कोई सूचना प्राप्त न होने पर उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना जन्सा को सूचित किया। थानाध्यक्ष जन्सा द्वारा चुनाव से जुड़ी SST टीम का मामला होने के कारण उक्त सूचना को जिला मजिस्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण को दिया गया मामले को तत्काल संज्ञान लेते हुए एडीएम व एडिशनल एसपी की संयुक्त जाँच बैठाई गयी। जाँच से यह तथ्य प्रकाश में आया कि एसएसटी टीम द्वारा व्यापारी से जो 4.5 लाख रूपये कब्जे में लिया गया था नियमानुसार सीजर की कार्यवाही करते हुए इनकम टैक्स में जमा कराया जाना था लेकिन एसएसटी टीम द्वारा अपने पास ही रख लिया गया है । उक्त घटना के क्रम में थाना जन्सा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 035/2022 धारा 409 भा0द0वि0 बनाम एसएसटी टीम के पंजीकृत किया गया है। पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा स्टैटिक टीम में नियुक्त पुलिस कर्मचारीगण को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर विभागीय जाँच भी कराया जा रहा है। व एसएसटी मजिस्ट्रेट टीम के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को अवगत कराया गया है।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ