प्रयागराज अपडेट______
छात्र की पीटकर हत्या, झगड़ा के बाद युवकों ने दोस्त को भी जख्मी किया-
प्रयागराज जिले में एक छात्र की हत्या हुई है। शहर के चौफटका इलाके में मंगलवार की देर रात 19 वर्षीय छात्र अंकित यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी जख्मी हो गया। कत्ल का कारण साफ नहीं है। कैंट पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों दोस्त बाइक से जा रहे थे। रास्ते में वारदात को अंजाम दिया गया|
चौफटका में किसी ने मारा था पत्थर, इसे लेकर युवकों से हुआ विवाद : प्रयागराज शहर के धूमनगंज थाना क्षेत्र के टीपी नगर निवासी अंकित यादव प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था। मंगलवार की देर रात वह साथी अमन के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान कैंट थाना क्षेत्र के चौफटका में किसी ने पत्थर फेंक दिया जो अंकित को लग गया। इसको लेकर कुछ लड़कों से झगड़ा हो गया। मारपीट होने लगी तो फोन करके कुछ और युवकों को बुला लिया गया। वहां पहुंचे तीन अन्य युवक अंकित पर टूट पड़े और फिर बेरहमी से पीटने लगे। इससे वहां खलबली मच गई तो अधमरा करके भाग निकले|
इलाज के दौरान हुई अंकित की मौत : राहगीरों ने सड़क पर पड़े देखा तो पुलिस को सूचित किया। खबर पाकर कैंट और धूमनगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में जख्मी अंकित को अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्याकांड से अंकित के परिवार में मातम छा गया। रोते-बिलखते वे मौके पर पहुंचे। वहीं छात्र के साथी काे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है|
सीसीटीवी फुटेज से आरोपितों की पहचान का प्रयास कर रही पुलिस : इस संबंध में सीओ सिविल लाइंस और कैंट इंस्पेक्टर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल रही है ताकि आरोपितों की पहचान हो सके। वहीं पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है|
खुल्दाबाद में कार की टक्कर से युवक की मौत-
खुल्दाबाद के चकिया इलाके में बुधवार सुबह कार की टक्कर से 19 वर्षीय असगर की मौत हाे गई। बताया गया कि चकिया निवासी असगर किसी काम से करबला की तरफ जा रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे वह जख्मी हो गया। मोहल्ले वालों की मदद से परिवार वाले घायल को अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस टक्कर मारने वाली कार और उसके चालक के बारे में पता लगा रही है|

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-