*चौरीचौरा बवाल: पोस्टर पर ही लिख दे रहे हैं आरोपियों के नाम, मुख्य आरोपी अब भी फरार*
*गोरखपुर:* झंगहा के राघोपट्टी निवासी सैनिक धनंजय यादव के निधन पर उन्हें शहीद का दर्जा देने की लड़ाई के बहाने चौरीचौरा में बवाल की साजिश रचने वाले आरोपियों की पोस्टर से पहचान तेज हो गई है। चौरीचौरा रेलवे स्टेशन पर लगे पोस्टर पर ही लोगों ने पेन से नाम लिख दिया है। इसकी जानकारी होने के बाद पुलिस लिखे गए नाम, पते का सत्यापन भी शुरू कर दी है।
उधर, मुख्य आरोपियों की तलाश में लखनऊ गई टीम अब भी खाली हाथ है। पुलिस के हाथ ऐसा कोई सुराग नहीं लगा, जिससे इनामी आरोपियों की धर-पकड़ की जा सके। जानकारी के मुताबिक, इनामी आरोपी सपा नेता व खोराबार के मिर्जापुर गांव निवासी मनुरोजन यादव मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही फरार है।।
26 मार्च की रात में चौरीचौरा, झंगहा, खोराबार के साथ ही कैंट व रामगढ़ताल थाने की टीम घर पहुंची थी, लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद ही एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने मनुरोजन यादव, सपा के चौरीचौरा विधानसभा अध्यक्ष नरसिंह यादव व उसके सहयोगी अरविंद यादव पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस की 10 टीमें नामजद आरोपियों की तलाश में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज के साथ ही लखनऊ में छापेमारी कर रही है, लेकिन अभी सफलता हाथ नहीं लगी।
*अन्य उपद्रवियों की पहचान के लिए चौराहे और रेलवे स्टेशन पर पोस्टर चस्पा किया गया था, जिसका असर अब सामने आने लगा है। दो दिन पहले कांग्रेस के एक नेता की पहचान हुई थी तो वहीं, अब कई लोगों के चेहरे के आगे लोगों ने नाम-पता लिख दिया है।*

More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-