लखनऊ
पुलिस कमिश्नर लखनऊ सुजीत कुमार पांडे के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ जारी धरपकड़ में चौक पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस कोविड-19 महामारी में दिन रात ड्यूटी के साथ-साथ अपराधियों पर भी शिकंजा कस रही है। चौक पुलिस ने 1 शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया। पूरे ऑपरेशन में लगातार पश्चिमी क्षेत्र में सक्रिय डीसीपी पश्चिमी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी की नजर थी। डीसीपी पश्चिमी की सर्विलांस टीम की सक्रियता के चलते शातिर अपराधी की गिरफ्तारी हुई है। पकड़ा गया रोहित यादव गैंगस्टर है। चौक/बाजार खाला और आलमबाग समेत कई थानों में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमें पंजीकृत है। शातिर अपराधी रोहित यादव बाजार खाला थाने से गैंगस्टर एक्ट में भी वांछित चल रहा था। पकड़े गए गैंगस्टर के पास से तीन चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। रोहित यादव शातिर चोर है वाहन/ बंद मकानों में चोरी रेलवे का बड़े पैमाने पर लोहा चोरी करने में माहिर था। बाजार खाला थाने से टॉप टेन का सक्रिय अपराधी है वह गैंगस्टर एक्ट में भी बाजार खाला से रोहित यादव के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। चार्ज संभालने के बाद से ही लगातार पश्चिमी क्षेत्र में सक्रिय डीसीपी पश्चिमी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने अपराधियों पर शिकंजा कसा है। और उनके छोटे से कार्यकाल में कई शातिर अपराधी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। डीसीपी पश्चिमी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के नेतृत्व में काम कर रही टीम को सफलता मिली है टीम में प्रभारी निरीक्षक चौक विश्वजीत सिंह उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव उप निरीक्षक अरविंद कुमार यादव उपनिरीक्षक सर्विलांस सेल प्रभारी आलोक सिंह समेत पूरी टीम की अहम भूमिका रही है।*

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-