*वाराणसी चोलापुर*
*चोलापुर में चोरों का आतंक,ताबड़तोड़ चोरी की घटना से उठने लगा है पुलिस के ऊपर सवालिया निशान*
चोलापुर थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ हो रही चोरी की घटना से दुकानदारों के साथ-साथ ग्रामीण भी अब पुलिस के ऊपर सवालिया निशान उठाने लगे हैं.बीती रात चोरों ने रौना खुर्द निवासी सुनील कुमार मौर्या के जन सेवा केंद्र में घुसकर तीन लैपटॉप, दो प्रिंटर, 50 हजार नगद समेत उसमें रखें लाखों रुपए के सिस्टम की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रौना खुर्द स्थित डीएवी संस्थान के पास त्रिमुहानी पर सुनील कुमार मौर्य सहज जन सेवा केंद्र चलाते हैं. बीती रात केंद्र में घुसे चोरों के द्वारा लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. सुबह जब सुनील कुमार मौर्य जन सेवा केंद्र को खोलने के लिए पहुंचे तो लैपटॉप प्रिंटर सहित नगदी गायब देख सहम गए. चोरी की सूचना चोलापुर पुलिस को दिए. चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर लौट गई।
बता दें कि मंगलवार के बीती रात चोरों के द्वारा चोलापुर क्षेत्र में ताबड़तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया था दानगंज स्थानीय बाजार स्थित बाबा डोमन देव इंटर कॉलेज कार्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपए का सामान उठा ले गए थे वहीं दूसरी तरफ दानगंज में ही दुकान की छत तोड़कर घुसे चोर कपड़े मोबाइल समेत अन्य सामान उठा ले गए थे.उसी रात गोसाईपुर चौकी क्षेत्र के भैठौली नंद घर पर बच्चों के देखने के लिए लगाए गए 56 इंच की टीवी पर चोरों ने हाथ साफ किया था. लगातार हो रही चोरी की घटना से अब ग्रामीण भी सहम गए हैंऔर पुलिस के ऊपर सवालिया निशान उठाने लगे हैं. लगातार चोलापुर क्षेत्र में हुई दर्जनभर चोरी के घटना के बाद भी अभी तक चोलापुर पुलिस के हाथ खाली हैं।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-