October 2, 2026

चोलापुर थाना क्षेत्र में चोरों ने आज फिर की भैंस की चोरी-दीपक सिंह

Spread the love

*वाराणसी चोलापुर*

 

*चोलापुर थाना क्षेत्र में चोरों ने आज फिर की भैंस की चोरी*

 

चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्रामसभा नेहिया में चोरों के द्वारा श्रीकांत द्विवेदी पुत्र हरिशंकर द्विवेदी निवासी नेहिया के यहां भैंस चोरी में विफल होने के बाद उसी गांव में कुछ दूर जाकर चोरी की घटना को दिया अंजाम

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामसभा नेहिया निवासी श्रीकांत द्विवेदी पुत्र हरिशंकर द्विवेदी अपने घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे रात्रि में लगभग 1:00 बजे के आसपास उनके घर के पास कुछ कुत्ते द्वारा भोकने की आवाज आने लगी जिस पर उन्होंने जाकर अपने अगल-बगल कुत्तों को देखने लगे उसी दौरान उनकी नजर अपने घर के सामने खूंटे पर बंधी भैंस पर पड़ी तो उन्होंने देखा कि कोई उसे छोड़ने का प्रयास कर रहा है तो वह चोर चोर चिल्लाने लगे तो उनकी आवाज सुनकर उनके ऊपर पथराव करते हुए चोर वहां से भाग गए और गांव में ही कुछ दूर जाकर रोड के किनारे बाउंड्री में बधी विजयी राजभर की भैंस आज रात्रि में चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया और चोरी की जानकारी पीड़ित को सुबह लगभग 3:00 बजे के आसपास हुई कि जब वह अपने घर से बाहर निकले तो दरवाजे पर भैंस बधी न देखकर घबरा गए और उन्होंने इसकी खोजबीन अगल-बगल की तो देखा कि घर के सामने से भैंस को रोड पर ले जाकर किसी वाहन लादा गया है जिसके निशान वहां मौजूद थे तब उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 नंबर पर की वहां पर पहुंचे डायल 112 पुलिस टीम के द्वारा गाड़ी से नीचे भी नहीं उतरा गया और मौका मुआयना भी नहीं किया गया और गाड़ी में ही बैठे बैठे पीड़ित को नसीहत देकर वहां से चले गए पीड़िता के अनुसार उस भैंस की कीमत लगभग 60,000 रुपए के आसपास रही होगी।