November 3, 2026

चोरों ने गरीब का खाली कर दिया घर- अमित कुमार प्रजापति

Spread the love

चोरों ने गरीब का खाली कर दिया घर

 

खागा (फतेहपुर) किशनपुर कस्बा के वार्ड नंबर 6 अहिराना बहराना में बीती रात एक गरीब ब्यक्ति के घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर नगदी जेवरात सहित बर्तन पार कर दिया।

खागा तहसील क्षेत्र के किशनपुर कस्बा के वार्ड नंबर 6 अहिराना बहिराना निवासी राजबहादुर उर्फ बउवा के घर में रविवार की रात में अज्ञात चोरों ने धावा बोल कर नगदी, कीमती जेवरात व बर्तन उठा ले गये। बताया जाता है कि उक्त ब्यक्ति की पत्नी गायत्री देवी के नाम शहरी प्रधानमंत्री आवास मिला था। जिसको बनवाने के लिए राजबहादुर ने अपना कच्चा घर को गिरा दिया था और 2 दिन पहले बैंक में आई पहली किस्त निकाल कर लाया था। जिसके बाद लुटेरों ने बीती रात खुले घर में घुसकर बक्से में रखें नगदी जेवरात कपड़े पीतल के बर्तन चोरी कर ले गए बाहर झोपडी में सो रहे दंपति ने जब सुबह देखा तो बक्सा खुला पड़ा देखा और समान बिखरा पास जाकर देखा तो बक्से में रखे नगदी जेवरात व बर्तन गायब थे जिसके बाद पीड़ित ने किशनपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।