वाराणसी थाना सिगरा क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनों हुए घटनाओं पर ध्यान दें तो कई भीषण चोरियां हुई इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस कदर चोरों का दहशत सिगरा क्षेत्र में बना हुआ है वहीं दूसरी तरफ पुलिस डरी व सहमी हुई है कि हमारे क्षेत्र में कोई अगली चोरी ना हो जाये
*चोरों के आतंक से पुलिस के खिलाफ लोगों में आक्रोश*
कल मलदहिया स्थित टाइल्स के शोरूम में 5:30 लाख की नगदी ले उड़े, वहीं शुक्रवार की रात को होटल मैनेजर के घर को निशाना बनाया और लाखों की चोरी को अंजाम दिया !
चोरों का मन पसंदीदा अड्डा बना थाना क्षेत्र पिछले 1 महीनों में तीन लगातार भीषण चोरी और पुलिस नाकामयाब पिछले सप्ताह थाने से चंद कदम की दूरी पर बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए उडाये सामान पर भी हाथ साफ किया ,वहीं अन्नपूर्णा नगर कॉलोनी में लगभग आठ लाख की सोना सहीत नगदी उड़ाया, विमल त्रिपाठी एनजीओ संचालक दो लड़कियों के साथ नेपाल पशुपतिनाथ की दर्शन के लिए 30 दिसंबर की रात वाराणसी से गए थे ,जब चौरीचौरा से वापस अपने घर लौटे तो उन्होंने देखा कि मेन गेट पर ताला बंद है और अंदर सब सारा सामान बिखरा पड़ा है घर में नगद 60000 लगभग था और सोने के गहने जिसकी कीमत लगभग 8 लाख के आसपास होगी उसको चोरों ने उड़ा दिया और तो और एक चाकू मिला जिससे चोरों ने ताला खोली थी यही नहीं जब मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि टीवी भी खोलने की कोशिश की गई लेकिन उसको नहीं ले जा सके !
*एस पी सिटी दिनेश सिंह का कहना है कि पुलिस छानबीन में जुटी है और बहुत जल्दी ही कामयाबी मिलेगी* !!
www.mvdindianews.in

More Stories
Situs Resmi Bejo88 Slot Server Jepang Gacor
Link Slot Bet 200 300 400 Paling Menjanjikan di QQ88 2026
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000