October 29, 2026

चोरी के 54 मोबाइल बरामद, ट्रेस कर स्वामियों को दिया जा रहा मोबाइल-

Spread the love

चोरी के 54 मोबाइल बरामद, ट्रेस कर स्वामियों को दिया जा रहा मोबाइलl

 

कौशांबी। पुलिस को बडी सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि चोरी व गिर जाने वाले 54 ऐसे मोबाइल पुलिस के हत्थे लगे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि जिले की पुलिस मोबाइल स्वामियों को ट्रेस करने के बाद उन्हें मोबाइल मुहैया करा रही है।

यहां बताना जरूरी होगा कि जिले के सब्जी मार्केट के अलावा सार्वजनिक ऐसे स्थानों से अकसर मोबाइल चोरी की घटनाएं हो रही हैं। मोबाइल गिर जाने व चोरी जाने के बाद मोबाइल स्वामियों द्वारा इसकी लिखित शिकायती पत्र देकर सम्बंधित थाना पुलिस को भी अवगत कराते हैं। हालांकि ज्यादातर मोबाइल बरामद नहीं पाते। इधर पुलिस को बडी सफलता हाथ लगी। शिकायतकर्ताओं द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में अंकित किए गए आईएमआई नंबर से पुलिस ने 54 मोबाइलों को ट्रेश कर बरामद किया है। इतना ही नहीं पुलिस मोबाइल स्वामियों को उसकी रसीद आदि देने में पर मोबाइल सुपुर्द कर दे रही है।