April 16, 2026

चोरी के 24 घण्टे के अन्दर कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी किये गये माल सहित अभियुक्त गिरफ्तार*

Spread the love

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर* के निर्देशन में जनपद में आगामी विधान सभा चुनाव वर्ष 2022 के मद्देनजर अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी कोतवाली, गोरखपुर के कुशल नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 55/22 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात में तत्परता दिखाते हुए थाना प्रभारी कोतवाली व उ0नि0 शेर बहादुर यादव, का0 शिवय राय व का0 सत्य प्रकाश चौधरी थाना कोतवाली गोरखपुर के द्वारा दिनांक 13.03.2022 को सदर अस्पताल के स्टोरे चोरी गयी कापर का पाइप फीटिंग को आज वादी की सूचना पर एक चोर को गिरफ्तारी किया गया जिसके पास से चोरी का उक्त पाइप फीटिंग कीमती करीब 20000/- रूपये बरामदगी की गयी तथा अन्य विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। जिसका विवरण निम्नवत है–

*अभियुक्त का नाम व पता-*
दीपक मौर्य पुत्र परिखन मौर्य निवासी धोधरही थाना रामकोला जनपद कुशीनगर उम्र करीब 20 वर्ष हाल पता किराये पर एल्मूनियम की फैक्ट्री चौराहा मोहल्ला लक्ष्मीपुर थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर।

*गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान-*
दिनांक 13.03.2022 को 13.20 बजे सदर अस्पताल परिसर से ।

*बरामदगी-*
13 किलो पाइप फीटिंग कीमती करीब 20000/- रूपये,

*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 55/22 धारा 379/411 भादवि0 थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1.प्रभारी निरीक्षक कल्यान सिंह सागर (थाना कोतवाली, गोरखपुर)
2. उ0नि0 शेर बहादुर यादव, चौकी प्रभारी नगर निगम(थाना कोतवाली, गोरखपुर)
3. का0 शिवम राय, (थाना कोतवाली, गोरखपुर)
4. का0 सत्य प्रकाश चौधरी(थाना कोतवाली, गोरखपुर)