April 20, 2026

चोरी के वाहन व विक्री के रुपये के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार-

Spread the love

चोरी के वाहन व विक्री के रुपये के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

 

धूमनगंज प्रयागराज।थाना धूमनगंज की पुलिस ने चोरी की वाहन व विक्री के रुपये के साथ आज तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है गिरफ्तार आरोपियों से सघन पूछताछ के बाद उनके विरुद्ध सम्बन्धित मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्यवाही के बाद जेल के लिए रवाना किया गया।जनपद प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस आयुक्त रमित शर्मा द्वारा जिले में कानून ब्यवस्था कायम करने तथा अपराधियो गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रयागराज नगर थाना धूमनगंज प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मौर्या के नेतृत्व में उनकी पुलिस आज अपराधियो की तलाश में लगी थी तभी मुखबीर ने थाना क्षेत्र गति तिराहे के पास कुछ संदिग्ध लोगों की होने का खास सूचना दी।जिसके बाद बिना देर किए प्रभारी निरीक्षक धूमनगंन ने तुरन्त दरोगा सुभाष कुमार सिंह दरोगा विपिन यादव हेड कांस्टेबल शंकर यादव सिपाही मो0 इमरान खा की एक टीम बनाकर मौके पर भेजा।पहुंची पुलिस ने घेरकर मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया पूछतांछ में उन्होंने अपना नाम मो0 अनस पुत्र मो0 रियाज़ अटाला तकिया कब्रिस्तान के पास खुल्दाबाद,अंकित पटेल पुत्र हीरालाल ग्राम बिका उर्फ पुरामुफ्ती थाना पुरामुफ्ती उम्र 23 वर्ष तथा रईस कबाड़ी पुत्र रहमतुल्ला पता135 ईडब्लूएस नीमसराय प्रयागराज उम्र 50 वर्ष बताये।वहीँ पुलिस को अनस के पास से चोरी का वाहन जैक तथा रईस कबाड़ी के कब्जे से विक्री के1100 रुपये नगद बरामद हुए है।पुलिस ने बरामद सामान समेत तीनो को थाने ले आयी जहाँ उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही पूरी की।