वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी चेतगंज वाराणसी व प्रभारी निरीक्षक चेतगंज के निर्देशन में दिनांक 06.02.2019 को चौकी प्रभारी लहुराबीर उ0नि0 प्रकाश सिंह मय हमराह एन्टी क्राइम टीम के का0 991 विनोद सिंह के साथ रोकथाम जुर्म-जरायम तलाश वांछित अपराधी लहुराबीर चौराहे पर मौजूद थे इसी दौरान सूचना मिला कि पिछले दिनों पिशाचमोचन चेतगंज में जो चोरी की घटना हुई थी, उसका अभियुक्त इस समय कैलगढ़ कालोनी पार्क के अऩ्दर मौजूद है । प्राप्त सूचना पर विश्वास करके त्वरित कार्यवाही करते हुए मोटरसाइकिल से कैलगढ़ कालोनी पहुँचे ही थे कि पुलिस बल को देखकर उक्त व्यक्ति पीछे मुड़कर तेज कदमो से वापस भागने का प्रयास करने लगा मौके मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा घेराबन्दी करके कैलगढ़ कालोनी पार्क के अऩ्दर ही पकड लिया गया तथा उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पहने पैन्ट के दाहिने जेब से 10,030 रुपये बरामद हुआ, जिसमें 500 की 20 नोट एवं 10 रुपये की 3 नोट बरामद हुआ तथा कमर में बांयी तरफ खुशा हुआ एक अदद तमंचा देशी 12 बोर एवं पहने पैंट के बांयी जेब में 2 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ । उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना चेतगंज पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं अपने मामा विजय सिंह पुत्र रामदयाल सिंह नि0 लोयाबाद थाना लोयाबाद जिला धनबाद झारखण्ड के साथ मिलकर पिशाचमोचन लहुराबीर के पास मनोज सेठ दुकानदार का एक लाख चालीस हजार रुपया चुराकर भाग गया था जिसमें से मेरे मामा विजय सिंह को मैंने सारा पैसा 1,40,000 रुपया दे दिया था खर्च के लिए मुझे मेरे मामा ने 20,000 रुपया दिया था।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-