*प्रेस नोट थाना राजघाट जनपद गोरखपुर दिनांक 13.01.2022*
*चोरी के माल, नाजायज तमंचा व कारतुस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर* द्वारा अपराध की रोकथाम अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी कोतवाली के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना राजघाट जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में उ0नि0 भागवत चौधरी मय हमराहियान के द्वारा दिनांक 11/12.02.2022 की रात्रि में मुहल्ला रायगंज में एक मकान में चोरी किये गये सामान के साथ शातिर चोर शिवा पुत्र शैलेंद्र निवासी रायगंज उत्तरी थाना राजघाट जनपद गोरखपुर को अहलदादपुर मोड़ के पास से मु0अ0सं0 15/022 धारा 380,411 भादवि से सम्बन्धित चोरी के सामान एक अदद स्कूटी, लैपटॉप व मोबाइल तथा एक अदद नाजायज तमंचा 12 बोर एक अदद जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद नाजायज तमंचे व कारतुस के सम्बन्ध में थाना स्थानयी पर मु0अ0सं0 16/2022 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*
शिवा पुत्र शैलेंद्र निवासी रायगंज उत्तरी थाना राजघाट जनपद गोरखपुर।
*गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान-*
दिनांक 13.01.2022 समय 12.10 AM बजे, गिरफ्तारी का स्थान – अलहदादपुर तिराहा
*अभियुक्त के कब्जे से बरामद चोरी का समान-*
1-एक अदद लैपटाप मय चार्जर
2-एक अदद मोबाइल मय चार्जर
3-एक अदद स्कुटी नं0 UP53CS1207 यामाहा कंपनी
4-एक अदद नाजायज तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
*आपराधिक इतिहास*
1)-मु0अ0सं0 15/2022 धारा 380/411 भादवि
2)-मु0अ0सं0 16/2022 धारा 3/25 शस्त्र अधि0
*गिरफ्तारी टीम में सम्मिलित पुलिस अधि0/कर्मचारी-*
1-प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा थाना राजघाट जनपद गोरखपुर ।
2-उ0नि0 भागवत चौधरी थाना राजघाट गोरखपुर ।
3-उ0नि0 अनूप सिंह थाना राजघाट जनपद गोरखपुर ।
4-का0 अरविन्द यादव थाना राजघाट जनपद गोरखपुर ।
5-का0 मनोज कुमार थाना राजघाट जनपद गोरखपुर ।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-