*वाराणसी चोलापुर-*
*चोरी के मामले में पकड़े गए अभियुक्तों के परिजन के द्वारा चोलापुर थाना परिसर में जमकर किया गया हंगामा*
चोलापुर थाना क्षेत्र के अजगरा पुलिस चौकी अंतर्गत हाजीपुर गांव में आज रात्रि में पशु चोरी की घटना को चोरों के द्वारा अंजाम दिया गया उसके बाद सक्रिय हुई क्षेत्र की जनता के द्वारा जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज के द्वारा शिनाख्त कर चोरों को पकड़ कर क्षेत्रीय पुलिस के हवाले किया गया और इन चोरों को पकड़े जाने से की जानकारी जब क्षेत्रवासियों को हुई तो क्षेत्र में कई जगह हुई पशु चोरी की घटनाओं का खुलासा होने का अंदेशा होने पर दूरदराज के क्षेत्रों लोगों के द्वारा भी अपनी चोरी की लिखित शिकायत के साथ चोलापुर थाने पहुंचे और इसकी लिखित शिकायत अलग-अलग क्षेत्रों से लोगों के द्वारा पुलिस थाने पर की गई उसी दौरान गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के परिजन के द्वारा थाना परिसर के अंदर जमकर बवाल काटा गया और वहां पर खड़ी थाने की पुलिस मूकदर्शक बनी रही और इस मामले में चोलापुर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी चूक सामने आई और चोलापुर पुलिस के द्वारा अपनी नाकामी छिपाने के लिए वहां पर कवरेज कर रहे स्थानीय पत्रकारों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया।


More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-