*प्रेस नोट थाना झंगहा गोरखपुर दिनांक 09-05-2022*
*चोरी के आरोप मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर* द्वारा वांछित/वारंटी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी चौरी-चौरा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष झंगहा द्वारा एक सशक्त टीम गठित की गयी । उक्त टीम द्वारा आज दिनांक 09.05.2022 को मु0अ0स0 125/2022 धारा 379 भादवि व 3 लोक संपत्ति क्षतिनिवारण अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त मंदीप निषाद पुत्र वेद प्रकाश निषाद निवासी विशुनपुरा थाना झंगहा जनपद गोरखपुर को विशुनपुरा गांव से समय करीब 11.30 बजे गिरफ्तार कर, मा0 न्यायालय भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –*
मंदीप निषाद पुत्र वेद प्रकाश निषाद निवासी विशुनपुरा थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
*आपराधिक इतिहास—*
1. मु0अ0स0 125/2022 धारा 379 भादवि व 3 लोक संपत्ति क्षतिनिवारण अधिनियम 1984
2. मु0अ0सं0 99/2021 धारा 147/186/323/504/332 भादवि 3(1) द ध एससी एसटी एक्ट
3. मु0अ0सं014/2018 धारा 147/323/504 भादवि व 3(1) द ध एससी एसटी एक्ट
4. एनसीआर नं0 72/2019 धारा 323/504/352 भादवि
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल –*
1-उ0नि0 आलोक कुमार राय थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
2- का0 चन्दन कुमार थाना झंगहा जनपद गोरखपुर





More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-