April 21, 2026

चोरी के आरोपी को माण्डा पुलिस ने पकड़ा-

Spread the love

चोरी के आरोपी को माण्डा पुलिस ने पकड़ाl FTR

 

माण्डा प्रयागराज।

माण्डा की पुलिस ने चोरी के दर्ज मुकदमे का खुलासा करते हूऐ शामिल चोरो को मोबाइल समेत आज दबोच लिया है।उक्त कार्यवाही-पुलिस आयुक्त रमित शर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में डीसीपी यमुनानगर संतोष कुमार मीणा व एसीपी मेजा विमल किशोर मिश्र के पर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक माण्डा अरविन्द कुमार गौतम द्वारा दिये गए कड़े निर्देश पर उप निरीक्षक दिनेश राय ने पंजीकृत मुकदमा 71/23 धारा 379/411से जुड़े आरोपीयो को लगातार प्रयास के बाद गुरुवार को शामिल दो चोरो को तीन मोबाइल के साथ ग्राम टिकरी के पास स्थित भट्टे झोपड़ी से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी विकास कुमार यादव पुत्र राम आधार यादव निवासी महेवा कला माण्डा प्रयागराज व दूसरा आरोपी सद्दाम इदरीश पुत्र सिराजुद्दीन निवासी टिकरी माण्डा का निवासी है।पुलिस का कहना आरोपियों गिरफ्तार जगहों से थाना माण्डा पर लाया गया जहाँ आगे की पुलिस कार्यवाही की गई। FTR