April 20, 2026

चोरी की योजना बनाते दो युवकों को रंगे हाथ पकड़ा गया

Spread the love

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी चेतगंज के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 19.09.2018 को समय करीब 03.05 बजे थाना जैतपुरा पुलिस द्नारा रात्रि गश्त व देखभाल क्षेत्र में कुन्ती विहार कालोनी बंधवानाला स्थित चौरा माता मन्दिर गली में चोरी की योजना बना रहे दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया, जिनकी तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से *चोरी करने के उपकरण लोहे का राड, पिलास, पेचकस, रिन्च व चाभी का गुच्छा बरामद हुआ*। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
 संतोष सेठ पुत्र स्व. मारकण्डेय सेठ निवासी एस-29/282 मु0 शिवपुर नार्मल स्कूल पंचकोशी रोड थाना शिवपुर जनपद वाराणसी।
 पिन्टू सेठ पुत्र स्व. मारकण्डेय सेठ निवासी एस-29/282 मु0 शिवपुर नार्मल स्कूल पंचकोशी रोड थाना शिवपुर जनपद वाराणसी
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
 उ0नि0 श्री राम सरीख गौतम चौकी प्रभारी सरैया, आ0 2898 अखिलेश यादव व आ0 2569 इरशाद अहमद थाना जैतपुरा जनपद वाराणसी ।