कृष्ण मोहन उर्फ बग्गा
****************
दिनांक 10.01.2019 को थाना सिगरा पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग व्यक्ति/वाहन के क्रम में बादशाहबाग मोड़ पर चेकिंग की जा रही थी मुखबिर खास ने सूचना दिया कि एक व्यक्ति चोरी की हीरोहोण्डा स्प्लेण्डर लेकर बादशाह मोड की तरफ आ रहा है। इस सूचना पर चेकिंग का कार्य सघनता से किया जाने लगा कुछ समय उपरान्त एक तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार को आता देख रोकने का प्रयास किया गया तथा मोटर साइकिल सवार द्वार मोटर साइकिल न रोके जाने पर पुलिस बल द्वारा दौड़ाकर पकड़ लिया गया। मोटर साइकिल सवार से वाहन के कागजात दिखाने को कहा गया तो पुलिस के डर से अभियुक्त ने उक्त गाड़ी को चोरी का बताया व कागजात नही दिखा सका । पकडे गये व्यक्ति के पास से बरामद हिरो होण्डा स्प्लेण्डर बिना नम्बर की है तथा उसकी निशानदेही पर एक अदद मोटर साइकिल UP 65 Q 5150 हिरो होण्डा CD 100 बरामद किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
www.mvdindianews.in





More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-