April 16, 2026

चोरी की बाइक के साथ प्रकाश में आये अभियुक्तो को पुलिस ने दबोचा-

Spread the love

चोरी की बाइक के साथ प्रकाश में आये अभियुक्तो को पुलिस ने दबोचा

 

सरायइनायत प्रयागराज।पुलिस ने बाइक चोरी से जुड़े दो आरोपीयो को आज गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया।पुलिस आयुक्त रमित शर्मा द्वारा थाने में दर्ज अभीयोग मुकदमे का खुलासा करने तथा अपराधियो की गिरफ्तारी करने हेतु दिए गये आदेश के कड़ी में पुलिस उपायुक्त गंगानगर अभिषेक अग्रवाल व सहायक पुलिस उपायुक्त फूलपुर के निर्देशन में सरायइनायत थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय के नेतृत्व में गुरुवार को चौकी प्रभारी हनुमानगंज आशुतोष दीक्षित ने विवेचना में प्रकाश में आये आरोपी शोभित पुत्र हरिशंकर निवासी बरइपुर व दौलत सिंह पुत्र राघवेंद्र प्रताप सिंह निवासी सदनीपुर कला थाना सरायइनायत को कतवापुर मई तिराहे के समीप से गिरफ्तार कर लिया वही कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर दोनो को थाने ले आयी जहा गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही को पूरा किया।