चोरीकी भैंस बेचने के दो आरोपीयो को गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस ने उनके कब्जे से बेचे हुए रुपये भी किया बरामद
मेजा प्रयागराज।मेजा पुलिस ने चोरी की भैंस बेचने वाले दो ब्यक्तियो को आज गुरुवार को रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उनके कब्जे से बेचे हुए1400 रुपये बरामद हुए है जिसके बाद उन्हें पकड़ कर थाना मेजा पर लाया गया जहाँ विधिक कार्यवाही के बाद दोनों को जेल भेजा गया।एसएसपी प्रयागराज शैलेश कुमार पांडेय के निर्देश पर अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के कड़ी में एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व सीओ मेजा विमल किशोर मिश्र के निर्देशन में थानाध्यक्ष मेजा धीरेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक /चौकी प्रभारी कोहडार अखिलेश कुमार सिंह ने बीते 22-सितम्बर 22 को ग्राम भइया में हुई भैस चोरी की घटना में हुई थी जिसमे चोरी की भैस बेचने वाले आरपियो को आज गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान मेजा थाना क्षेत्र भईया निवासी बलदाऊ पुत्र स्व0 कृष्ण लाल उम्र23 वर्ष तथा दूसरे ब्यक्ति की पहचान शिवम पुत्र रणजीत निवासी ग्राम भईया थाना मेजा प्रयागराज उम्र 26 वर्ष के रुप में हुई।थानाध्यक्ष के अनुसार घटना को लेकर कोतवाली में दर्ज मुकदमे से जुड़े कार्यवाही को पूर्ण करने के बाद विधिक कार्यवाही की गई। FTR

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-