*वाराणसी:* अपराध और अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही वाराणसी पुलिस को रविवार को उस समय सफलता मिली जब चेतगंज पुलिस ने लोहामंडी इलाके से एक व्यक्ति को 6 ग्राम नशीले पदार्थ हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकडे गए व्यक्ति के पास नशे का यह सामान 28 कागज की पुड़िया में मिला।
इस सम्बन्ध में सीओ चेतगंज अंकिता सिंह ने बताया कि लहुराबीर चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश सिंह अपने हमराहियों के साथ अपराध की रोकथाम हेतु जयसिंह चौराहे पर मौजूद थे। उसी समय उन्हें एक संदिग्ध व्यक्ति लोहामंडी की तरफ से तेज़ी से आते हुए दिखा लेकिन पुलिस को देखकर वह मुड़कर वापस से लोहामंडी की तरफ वापस जाने लगा तो पुलिस ने शक होने पर आवाज़ लगाई लेकिन वह व्यक्ति भागने लगा, जिसका पीछा करके पुलिस टीम ने पकड़ा लिया।
पकडे गए व्यक्ति ने अपना नाम बली गुप्ता निवासी बिरदोपुर, थाना भेलूपुर बताया। उसकी जमा तलाशी ली गई तो उसकी जेब से 550 रूपये नगद और 28 पुड़िया ब्राउन पाउडर का मिला, जो की नशीला पदार्थ हेरोइन था। पूछताछ में उसने बताया कि वो इस इलाके में हेरोइन बेचता हूं। पकडे गए व्यक्ति के विरुद्ध आईपीसी की धारा 8/21 एनडीपीसी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस अपराधी को पकड़ने में उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक कमल भूषण राय, उपनिरीक्षक अम्बुज कुमार और कांस्टेबल विनोद कुमार सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-