September 12, 2026

चुनाव में खलल डाला तो होगी सख्तकार्यवाही- सौरभ दीक्षित

Spread the love

*चुनाव में खलल डाला तो होगी सख्तकार्यवाही- सौरभ दीक्षित।

यमुनापार।प्रयागराज ।

विधानसभा 2022 चुनाव को निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने यमुनापार क्षेत्रो में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस अफसरों के साथ भ्रमणशील एवं नजर बनाये हुए है।बता दे उनके द्वारा यमुनापार के सभी थाना क्षेत्रों गांवों में लगातार सुरक्षा पैदल मार्च किया जा रहा है। इन बातों की जानकारी आज बुधवार को दैनिक आशा प्रहरी/अरुण मित्र अखबार के सम्पादक उमेश चन्द्र द्विवेदी से हुई वार्ता में एसपी ने बताया कि चुनाव में यदि कोई भी व्यक्ति ने खलल डालने का प्रयास किया, तो उसके विरूद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। जनपद प्रयागराज में विधानसभा क्षेत्र में 27 फरवरी को होने वाले मतदान चुनाव को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई है। वही चुनाव को निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु है।हमारी सुरक्षा पुलिस हर स्थित पर नजर बनायी हुई है कोई भी अराजक तत्व चुनाव में किसी प्रकार खलल डालता है तो उसकी खैर नही होगी।साथ ही कहा कि क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों से संपर्क में है चुनाव को सकुशल संपन्न कराने हेतु उनसे सहयोग करने एवं लोगो मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लेने हेतु भी अपील की जा रही है उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव को निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु हम कटिबद्ध है। यदि किसी भी व्यक्ति ने चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया, तो उससे सख्ती के साथ निपटा जाएगा तथा कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।