April 23, 2026

चुनाव ड्यूटी में जा रहे सीआईएसएफ जवानों से भरी बस पलटी, एक की मौत-

Spread the love

चुनाव ड्यूटी में जा रहे सीआईएसएफ जवानों से भरी बस पलटी, एक की मौत

 

सोनभद्र। विधानसभा चुनाव कराने के लिए सुरक्षा बलों को लेकर आ रही रोडवेज की बस शुक्रवार की रात राजमार्ग पर मारकुंडी घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार सीआईएसएफ के एक जवान की मौत हो गई। वहीं आठ अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद तीन घायलों को वाराणसी रेफर कर दिया गया।

खुर्जा डिपो की बस में सवार होकर सीआईएसएफ के जवान जिले में आ रहे थे। रात करीब दो बजे हाइवे पर स्थित मारकुंडी घाटी में बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे चली गई। हादसे में बस सवार जवानों को गंभीर चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अन्य लोगों की मदद से सभी जवानों को बस से बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने कॉन्स्टेबल कृष्णवीर सिंह (45) पुत्र जोगेंद्र सिंह ग्राम सलोनी थाना बहादुरगढ़ गाजियाबाद को मृत घोषित कर दिया। घायलों में सीआईएसएफ यूनिट एचपीसीएल विशाखापत्तनम 846/535 के कांस्टेबल बालाकृष्ण निवासी हैदराबाद, बृजेश राठौर निवासी आंध्रप्रदेश, एएसआई एसएल नायक, हेड कॉन्स्टेबल एमएम बेग निवासी हैदराबाद, कांस्टेबल के. चंद्रिया उड़ीसा, सुरेश, हेड कॉन्स्टेबल यूसी निवास राव, रजनीश आदि शामिल हैं। इसमें बालाकृष्ण, बृजेश और एसएल नायक को वाराणसी रेफर कर दिया गया।