June 11, 2026

*चुनाव आयोग की पहली गाज एसडीएम चौपाल पर गिरी*

Spread the love

लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होते ही चुनाव आयोग की पहली गाज एक आईएएस अधिकारी पर गिरी है। साथ ही एक अधिकारी पर कार्रवाई की तैयारी है। केंद्रीय चुनाव आयोग के आदेशों के बाद मुकेश रेपस्वाल को एसडीएम चौपाल के पद से हटा दिया गया है। उन्हें विशेष सचिव (शिक्षा) लगाया है।

वहीं, तहसीलदार चौपाल को एसडीएम चौपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। बता दें कि केंद्रीय चुनाव आयोग के पास सोशल मीडिया के माध्यम से एक पुराना मामला पहुंचा। यह ईवीएम रूम खोलकर कोर्ट चलाने का मामला है। अक्टूबर 2018 में एसडीएम मुकेश रेपस्वाल ने ईवीएम रूम खोलकर कोर्ट चलाया था।

इसको लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति भी की थी। लेकिन, इसके बावजूद भी मुकेश रेपस्वाल ने दोबारा प्रतिबंधित कमरे को खोला। इसी के चलते आयोग की गाज एसडीएम मुकेश रेपस्वाल पर गिरी है। वहीं, मामले में कार्रवाई न करने पर डीसी शिमला अमित कश्यप पर भी गाज गिरना तय है।