संभल
चुनावी सरगर्मी के बीच प्रदेश की योगी सरकार की पुलिस माफियों और बदमाशों पर कहर बनकर टूट रही है। बड़ी खबर संभल से सामने आ रही है, जहां जिलाधिकारी के आदेश पर थाना संभल पुलिस ने तसपुर गुसाईंन में दो पशु तस्करों पर कार्रवाई करते हुए 1.25 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। पुलिस ने मुनादी कराकर संपत्ति को जब्त कर कब्जे का बोर्ड लगा दिया है।
पशु तस्करी समेत दर्ज हैं कई मुकदमे
दरअसल, पुलिस के मुताबिक संभल मोहल्ला मियां सराय निवासी निवासी शमशाद और शरीफ पहलवान उर्फ अजीज कुरैशी पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों पशु तस्करी, हत्या, चोरी व अन्य मामलों के आरोपी हैं और मुकदमे भी चल रहे हैं। इसके साथ ही एसपी संभल और प्रभारी निरीक्षक संभल की जांच के बाद शमशाद के अपराधी होने की रिपोर्ट डीएम के समक्ष पेश की गई थी। इस मामले में डीएम ने आरोपी की संपत्ति जब्त करने के आदेश संभल पुलिस को दिए थे।
पुलिस ने जब्त की 0.165 हेक्टेयर भूमि
बताया गया कि संभल कोतवाली पुलिस तसपुर गुसाईंन पहुंची। जहां शमशाद और शरीफ पहलवान के नाम पर दर्ज 0.165 हेक्टेयर भूमि को पुलिस ने जब्त करते हुए कार्रवाई की। आसपास के लोगों को मुनादी कराकर कराकर एकत्र किया गया। डीएम के आदेश को पढ़कर सुनाया और पशु तस्करी व आपराधिक मामलों से संपत्ति अर्जित करने की बात कहते हुए भूमि पर कब्जा कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अपना बोर्ड भी लगा दिया। भूमि को जब्त करने की प्रक्रिया के दौरान साक्ष्य के तौर पर आसपास के लोगों के हस्ताक्षर भी कराए गए। इस मोके पर सीओ अरुण कुमार, नायब तहसीलदार प्रभारी निरीक्षक पंकज लवानिया आदि रहे।
जब्त की गई 1 करोड़ 25 लाख रूपए की संपत्ति
एसपी संभल चक्रेश मिश्र ने कहा कि पशु तस्करों की एक करोड़ 25 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। आसपास के लोगों को मुनादी कराकर संपत्ति जब्ती के बारे में बताया गया है। यह कार्रवाई डीएम के आदेश पर हुई है।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-