August 8, 2026

चित्रकूट। नया वर्ष नया मसाला भूमाफियाओं का बड़ा खुलासा- अभिलाष राम

Spread the love

*भूमाफिया महायोजना का उड़ा रहे मखौल*

 

चित्रकूट। नया वर्ष नया मसाला भूमाफियाओं का बड़ा खुलासा। धर्मनगरी के सौंदर्यीकरण के लिए महायोजना में शामिल चिन्हित इलाकों पर विकास प्राधिकरण की बिना इजाज़त खुलेआम अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रही है। महायोजना के नियमानुसार बाज़ार, रिहायशी, दफ्तरों और चिकित्सालय व विद्यालयों के लिए सरकार ने स्थान अलग अलग चिन्हित करते हुए निर्माण कार्य को करने का ब्लू प्रिंट तैयार किया है जिसको नज़रंदाज़ करते हुए भूमाफिया ज़िले के विभिन्न इलाकों पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग कर रहे हैं जहाँ खरीददारों द्वारा निर्माण कार्य भी तेज़ किया जा चुका है इतना ही नहीं शहर के सबसे बड़े प्लॉटिंग क्षेत्र डिलौरा में स्टाम्प चोरी के बड़े मामले सामने आ रहे हैं। डिलौरा से जुड़े और भी बड़े तथ्यों का होगा जल्द पर्दाफाश।

आपको बता दें कि सत्ता में होने के बावजूद भाजपा कार्यालय के लिए आवंटित भूमि रिहायशी इलाके में होने के चलते महायोजना की वजह से निर्माण नहीं करवा पा रहा है जबकि सत्ता के दम पर चाहे तो निर्माण कराया जा सकता है लेकिन भाजपा सत्ता का दुरुपयोग न करते हुए पुराने कार्यालय में ही स्थापित है। लेकिन धन की हनक के दम पर मठाधीश हर नियम को ताक में रखते हुए खुलेआम धर्मनगरी की धरती को बेचकर अपनी जेब गर्म करने के लगे हुए हैं। स्टाम्प चोरी और महायोजना को नज़रअंदाज़ करने के मामले में एआईजी स्टाम्प और विकास प्राधिकरण की भूमिका संदिग्घ।

 

*रिपोर्ट अभिलाष राम चित्रकूट*