*चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के अध्यक्ष चुने गए डा. के.एन श्रीवास्तव*
वाराणसी। चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश वाराणसी के द्विवार्षिक अधिवेशन चुनाव श्री शिव प्रसाद गुप्त मण्डलीय जिला चिकित्सालय में चुनाव अधिकारी राकेश कुमार सिंह, जिला मंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद वाराणसी एवं सदर अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुआ। चुनाव कार्यक्रम में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के समस्त संगठनों के पदाधिकारियों / सदस्यों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष डाक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डा.आर.के. सिंह, अगिजय श्रीवास्तव, राकेश सिंह,राजेश कुमार सिंह, घनश्याम सिंह,जे.एस. उपाध्याय, अरुण कुमार मौर्या आदि उपस्थित रहे।
*सभी की उपस्थिति में अध्यक्ष डॉ कैलाशनाथ श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ संजय कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह, मंत्री आलोक कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष घनश्याम सिंह, संप्रेक्षक राजेश सिंह चुने गए।*





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ