*चार साल में जिला पंचायत में 20 करोड़ का घोटाला*
कौशांबी न्यूज़। जिला पंचायत की ऑडिट रिपोर्ट चौंकाने वाली है। चार साल में जिला पंचायत में लगभग 20 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। कहां-किस मद में कितने रुपये की धांधली की गई है, ऑडिट टीम ने इसको स्पष्ट करते हुए अधिकारियों को उत्तरदायी बताया है। ये रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। सबसे ज्यादा धांधली 10 करोड़ रुपये की पंचायत चुनाव में हुई है।
जिला पंचायत के अधिकारियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों की फूट का जमकर फायदा उठाया है। पंचायत चुनाव में अफसरों ने सबसे ज्यादा गड़बड़ी की। वर्ष 2020-21 में 10 करोड़ 72 लाख, 39 हजार रुपये का अनियमित भुगतान कर खिलवाड़ किया गया। इसी तरह वर्ष 20219-20 में आठ करोड़ चार लाख रुपये का अनियमित भुगतान किया गया। वर्ष 2018-19 में एक करोड़ 14 लाख 56 हजार रुपये और वर्ष 2017-18 में 58 लाख 80 हजार रुपये का अनियमित भुगतान किया गया। अफसरों ने बिना काम कराए ही भुगतान किया था। जमीन पर कहीं काम ही नहीं हुआ था। सबकुछ कागज में किया गया था। ऑडिट टीम ने इसकी जांच की सारी सच्चाई खुलकर सामने आ गई। अफसर ऑडिट टीम को कराए गए कार्य का ब्योरा ही नहीं दे पाए। ऑडिट टीम ने तत्कालीन अपर मुख्य अधिकारी समेत सात अफसरों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। किस अधिकारी कितनी रकम की गड़बड़ी की है, इसकी टिप्पणी भी अलग से कर उन्हें उत्तरदायी बताया है। यह रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-