June 22, 2026

*चार राज्यों में चुनावी कमान संभालेंगी वसुंधरा राजे*

Spread the love

राजस्थान में सत्ता से बेदखल हुई भाजपा अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लोकसभा चुनावों में प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल की कमान सौंपी गई है। महाराष्ट्र में राजे के साथ पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी और गुजरात के सीएम विजय रुपानी साथ रहेंगे।

वहीं पश्चिम बंगाल में शाह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, त्रिपुरा के सीएम विप्लव देव और पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, त्रिपुरा में राजे के साथ शाह और योगी आदित्यनाथ तथा यूपी में शाह, एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, नितिन गड़करी, त्रिवेंद्र सिंह और मनोहर लाल खट्टर को प्रवास की जिम्मेदारी दी गई है।