April 20, 2026

चार जिन्दा बम के साथ धूमनगंज की पुलिस ने एक शातिर युवक को पकड़ा-

Spread the love

चार जिन्दा बम के साथ धूमनगंज की पुलिस ने एक शातिर युवक को पकड़ा। FTR

 

धूमनगंज प्रयागराज।अपराधियो की तलाश के दौरान प्रयागराज नगर कमिश्नरेट थाना धूमनगंज की पुलिस ने आज मुखबीर की खास सूचना पर चार जिन्दा बम के साथ एक युवक को धरपकड़ा। पुलिस के मुताबिक सभी जिन्दा बमो को निष्किय कर उसे थाने ले आया गया जहाँ आगे की कार्यवाही की गई।पुलिस आयुक्त रमित शर्मा के निर्देशन में अपराध अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में डीसीपी नगर दीपक भुकर व एसीपी नगर के पर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मौर्या के नेतृत्व में चौकी प्रभारी ट्रांसपोर्ट नगर सुभाष सिंह ने मुखबिर की सूचना पर आज मंगलवार को चार जिन्दा बम के साथ इमरान उर्फ मर्गी पुत्र सरफराज खान नि0 अंजूम के किराये का मकान बेगम सराय थाना धूमनगंज प्रयागराज को थाना धूमनगंज क्षेत्रान्तर्गत बजरंग तिराहा बालू मण्डी के पास से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार पुलिस उसे थाने ले आयी गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना धूमनगंज में मु0अ0सं0 168/2023 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम में मुकदमा दर्ज करते हुए आगे नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही पूरी की। FTR