लखनऊ
महिला आईपीएस अधिकारी/ डीसीपी महिला अपराध / सुरक्षा लखनऊ चारू निगम ने अपने कार्यालय में सुनी लोगों की समस्याएं। महिला सहायता प्रकोष्ठ कार्यालय में महिला आईपीएस अधिकारी चारू निगम ने 12 परिवारों को सुनवाई हेतु बुलाया था जिनमें 6 लोगों ने उपस्थित होकर अपनी समस्या बताई। सभी परिवारों को बुलाकर विशेषज्ञों द्वारा काउंसलिंग की गई और सभी की समस्याओं को सुना गया। उसके बाद एक परिवार के मामले में सुलह समझौता कराया गया और वह परिवार खुशी-खुशी घर भेजा गया। बाकी को अग्रिम कार्रवाई हेतु अगली तारीख दी गई है। उस तारीख में उन लोगों को बुलाया गया है। अब तक 82 प्रार्थना पत्रों को निस्तारित किया जा चुका है। महिला सहायता प्रकोष्ठ कार्यालय में 3 दिन सोमवार बृहस्पतिवार और शनिवार को महिला अपराध / सुरक्षा से जुड़े मामलों की सुनवाई डीसीपी महिला अपराध/ सुरक्षा लखनऊ चारू निगम द्वारा की जाएगी। महिला सहायता प्रकोष्ठ कार्यालय में जनवरी से 142 प्रार्थना पत्र आए थे जिनमें 82 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया जा चुका है और इस निस्तारण से लोग खुश है। महिला आईपीएस अधिकारी चारू निगम वर्तमान में डीसीपी यातायात लखनऊ है और उनके पास डीसीपी महिला अपराध/ सुरक्षा लखनऊ का अतिरिक्त कार्यभार भी है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-