वाराणसी,7 जनवरी। सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब एवं लक्ष्मी हास्पीटल के संयुक्त बैनर तले संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल,लक्ष्मी हास्पीटल के प्रबन्ध निदेशक डा० अशोक कुमार राय एवं हरिश्चन्द्र बालिका इन्टरमीडिएट कालेज की प्राचार्या डा० प्रियंका तिवारी के संयूक्त नेतृत्व मे कालेज की छात्राओं ने हाथों मे पतंग व बैनर लेकर लोगो के जान पर बन आये कातिल चाइनीज मंझे का भइया मेरे याद रखना, चाइनीज मंझे का बहिस्कार करना,चाईना भगाओ जान बचाओं, के नारों के साथ मैदागिन स्थित कालेज परिसर मे विरोध-प्रदर्शन किया। उपरोक्त अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल एवं लक्ष्मी हास्पीटल के प्रबन्ध निदेशक डा० अशोक कुमार राय ने कहा कि वर्तमान समय पतंग उड़ाने का समय है, जिसमे बच्चों से लेकर युवाओं मे पतंग उड़ाने व लड़ाने की होड़ लगी रहती है। उसपर से चाईना के उत्पाद बाजार मे कब्जा करने के बाद अब लोगों की जान लेने पर आमादा है। बाजार मे बिक रहे चाइनीज मंझा पतंग की ङोर काटने की बजाए लोगो की गर्दनें काट रहा है।नित्य-प्रतिदिन इसके कारण हादसे हो रहे है,19 नवम्बर,2015 को हाईकोर्ट ने पतंग उड़ाने मे प्रयोग होने वाले चाइनीज मंझे के दुष्प्रभाव को देखते हुए इसके बिक्री, निर्माण और उपयोग पर प्रतिबंघ लगा दिया है। हाईकोर्ट ने यह भी निर्देश दिया था कि जहाँ कही भी इसका निर्माण या बिक्री हो रही है, वहाँ छापा डालकर उसे सीज कर दिया जाए तथा जागरूकता अभियान चलाकर लोगो से पतंगबाजी मे चाइनीज मंझे का उपयोग न करने की अपील की जाए। मगर अफसोस कि अभी भी हाईकोर्ट के निर्देश को दरकिनार करते हुए बाजार मे चाइनीज मंझा धड़ल्ले से बिक रहा है। अन्त मे श्री जायसवाल एवं डा० राय ने छात्राओ से यह अपील किया कि वह अपने-अपने घरो पर जाकर अपने घरों एवं पास-पड़ोस के बच्चो को चाइनीज मंझे के दुष्परिणाम को समझाते हुए चाइनीज मंझे से पतंग ना उड़ाने के लिए अपील करे। कार्यक्रम मे मुख्य रुप से मुकेश जायसवाल, डा० अशोक कुमार राय, डा० प्रियंका तिवारी(प्राचार्या) जिला सहकारी फेडरेशन संघ लि० की अध्यक्षया रागिनी राय, कोषाध्यक्ष नन्दकुमार टोपीवाले, अनिल केशरी, डा० मनोज यादव, पंकज पाठक सहित सैकड़ो छात्राएं शामिल थी।
भवदीय
मुकेश जायसवाल
अध्यक्ष
www.mvdindianews.in

More Stories
Link Slot Bet 200 300 400 Paling Menjanjikan di QQ88 2026
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!