चरवा क्षेत्र में टुकड़ों में मिली युवक की लाश
पहले मिल चुकी लाशों का खुलासा करने में हाफ रही है पुलिस
कौशांबी
चायल सर्किल क्षेत्र के चरवा थाना अंतर्गत हावड़ा दिल्ली रेल लाइन पर दो टुकड़ों में एक अधेड़ की लाश मिली है सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी है मौके पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है 2 दिन पूर्व सिराथू सर्किल क्षेत्र के कोखराज थाना अंतर्गत गंगा नदी किनारे झाड़ी में एक नर कंकाल मिला है जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़ों को एकत्रित कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है काफी प्रयास के बाद अधेड़ के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है इसके पूर्व भी कोखराज चरवा सहित कई कई थाना क्षेत्रों में अज्ञात लाशें मिल चुकी है यह अज्ञात लाश कहां से आती हैं इस मामले को लेकर पुलिस गंभीर नहीं है जिससे अज्ञात लाशों का खुलासा नहीं हो पा रहा है घटनाक्रम में बताया जाता है कि चरवा थाना क्षेत्र के चिल्ला शाहबाजी गांव के पास सांसद विनोद सोनकर की गैस एजेंसी से कुछ दूरी पर रेलवे लाइन पर एक युवक की टुकड़ों में लाश मिली है जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जाती है काफी प्रयास के बाद शिनाख्त नहीं हो सका है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-