चन्दौली :जिले में हैवानियत की एक ऐसी तस्वीर सामने आया है जिसे देख आप का दिल दहल जायेगा। अलीनगर थानाक्षेत्र के मानसरोवर तालाब में एक नवजात शिशु का शव उतराया मिला है। लोगों ने जब तालाब में उतराये हुए शव को देखा तो पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गयी। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि किसी ने लोकलाज के भय से बच्चे को तालाब में फेंक दिया है, जिससे नवजात की मृत्यु हो गयी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जब सुबह वो तालाब में स्नान के लिए आये तो देखा की तालाब में नवजात का शव उतराया हुआ था। उसे देख लोगों के मन में बहुत दुःख हुआ लेकिन साथ ही साथ लोगों ने इस बात के लिए आक्रोश भी जताया कि सिर्फ लोक लाज के भय से इस प्रकार किसी नवजात की निर्मम हत्या करना किस प्रकार का न्याय है। क्या उस वक्त उस माँ के हाथ बिलकुल नहीं कांपे जब उसने अपने बच्चे को इस प्रकार तालाब में फेंक दिया, जो अभी अभी इस दुनिया में आया है।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदत से शव को बाहर निकाला और शव को कब्जे में लेते पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस इस बात की जाँच कर रही है कि किसी ने बच्चे की हत्या कर के तो नहीं फेका है या फिर इस घटना के पीछे क्या मामला है। दोनों पहलुओं पर संज्ञान लेते हुए मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।

More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol