खबर चन्दौली से -स्थानी सांसद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडे ने जनपद के मझवार गांव में आयोजित किसान कुंभ अभियान में पहुंचकर किसानों को संबोधित किया।
साल के पहले दिन पशु तस्करों द्वारा वाहन से एक ही दलित परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि तस्करी करने वाले और कराने वाले को हमारी सरकार नहीं बख्शेगी, इसके लिए शासन स्तर से जांच कर चिन्हित कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी ।
राहुल गांधी के कर्ज माफी के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस कर्ज माफी के नाम पर मध्य प्रदेश के किसानों के साथ खिलवाड़ कर रही है और कमलनाथ ने कॉपरेटिव के केवल 80 किसानों का कर्ज माफ किया है इससे बड़ा झूठा कोई नहीं हो सकता ,
वहीं बताया कि हमारी सरकार ने जो कहा था उसे पूरा किया सरकार बनने के बाद प्रदेश में किसानों का कर्जा माफ किया और हमारी केंद्र व प्रदेश की दोनों सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जुटी है ।
सीबीआई के छापे पर ओम प्रकाश राजभर द्वारा भाजपा पर बदले की भावना के साथ महा गठबंधन से भयभीत होने के बयान पर कहा कि ओमप्रकाश राजभर हमारे सरकार के सहयोगी हैं और उनकी हर बातों को हमारी सरकार सुनती है और उस पर ध्यान भी देती है ।
प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार किसानों की सरकार है और किसानों के लिए बनी है और हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए लागत से डेढ़ गुना लाभ कमाने की लिए 22 प्रकार के अन्न पर समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसानों की आय बढ़ाने का कार्य किया है इस तरह और भी कार्य किसानों के उत्थान के लिए किए जा रहा है।

More Stories
Link Slot Bet 200 300 400 Paling Menjanjikan di QQ88 2026
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!