August 31, 2026

*चंदा कोचर, पति और वेणुगोपाल धूत के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी*

Spread the love

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर, पति दीपक कोचर और वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज के एमडी वेणुगोपाल धूत के खिलाफ के लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है। इसके बाद तीनों देश छोड़कर बाहर नहीं भाग पाएंगे।

इन तीनों के खिलाफ सीबीआई ने पिछले महीने 1875 करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोप में केस दर्ज किया था। चंदा के कार्यकाल के दौरान वीडियोकॉन को 2009-11 के बीच छह बार लोन दिया गया था। सीबीआई के अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी इस मामले में जांच कर रही है।